H

CG NEWS : अजीत कुकरेजा के बाद पिता आनंद कुकरेजा को कांग्रेस ने किया निष्कासित....

By: Shivani Hasti | Created At: 10 November 2023 11:49 AM


banner
CG NEWS : रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी से बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त 14 लोगों को पार्टी से निष्कासित किया है। इनमें कांग्रेस विधायक किस्मतलाल नंद, गोरेलाल बर्मन के अलावा रायपुर उत्तर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले अजीत कुकरेजा के पिता आनंद कुकरेजा को पार्टी विरोधी कार्य करने पर 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इसके पहले कांग्रेस ने अजीत कुकरेजा को पार्टी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर निष्कासित कर दिया था। banner