H

दीपिका की हुई वतन वापसी: ओमान में बंधक बनाकर रखा था; साय सरकार ने कराया रेस्क्यू

By: Sanjay Purohit | Created At: 10 February 2024 08:11 AM


दीपिका ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का आभार जताया। उसने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से भारत वापस आई हूं। दीपिका जोगी ने सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले वीडियो पोस्ट कर मदद को गुहार गई थी।

bannerAds Img
छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से भिलाई की रहने वाली जोगी दीपिका जोगी की वतन वापसी हो गई है। रोजगार की तलाश में दीपिका ओमान पहुंची थी और जहां उसे बंधक बना लिया गया था। अब प्रदेश सरकार महिला को बंधन मुक्त कराकर भिलाई ले आई है। दीपिका एंबेसी के सहयोग से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची। उन्हें लेने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन खुद पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दीपिका से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और विधायक रिकेश सेन ने मुलाकात की।

वीडियो पोस्ट कर मदद को गुहार लगाई थी

दीपिका जोगी ने सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले वीडियो पोस्ट कर मदद को गुहार गई थी। वीडियो में महिला ने बताया था कि उसे झूठ बोलकर ओमान में लाया गया और बंधक बना लिया गया। उसके साथ मारपीट की जाती है, वह वापस भारत नहीं लौट पा रही है। उसे दूसरे लोगो के पास बेचने की धमकी दी जा रही है। दीपिका ने बताया कि जब वो ओमान से निकली, तो उसके पास पैसे नहीं थे। इससे उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छत्तीसगढ़ शासन ने ओमान से दिल्ली और विधायक रिकेश सेन ने उसे दिल्ली से रायपुर लाने की व्यवस्था करवाई है।