H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

PoK खुद भारत में आ जाएगा, थोड़ा इंतजार करें, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बयान

By: Ramakant Shukla | Created At: 12 September 2023 10:31 AM


केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर अपने आप ही भारत में शामिल हो जाएगा, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों द्वारा भी इन दिनों भारत में विलय किए जाने की मांग की जा रही है। इसी संबंध में केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही।

banner
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर अपने आप ही भारत में शामिल हो जाएगा, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों द्वारा भी इन दिनों भारत में विलय किए जाने की मांग की जा रही है। इसी संबंध में केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही। आपको बता दें महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण पाकिस्तान के साथ-साथ पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भी परेशान हो चुके हैं। पाक अधिकृत कश्मीर की जनता उच्च मुद्रास्फीति, भारी बिजली बिल और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है और बीते कुछ दिनों से यहां लोगों द्वारा भारत में शामिल किए जाने की भी मांग उठ रही है।

'हमें भारतीय कश्मीर में जाने दो'

बीते कुछ दिनों से PoK में प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे हैं कि "हमें भारतीय कश्मीर जाने दो, हमें भारत भेज दो"।’ PoK के नागरिक गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत में मिलाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि Pok के प्राकृतिक संसाधनों का लगातार पाकिस्तान के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन बदले में यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ भी बोले थे, PoK भारत का हिस्सा

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जम्मू विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में कहा था कि "पीओके पर सिर्फ गैर कानूनी कब्जा कर लेने से पाकिस्तान का अधिकार नहीं बन जाता। पीओके को लेकर भारतीय संसद ने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित है। राजनाथ सिंह ने कहा था कि 'पीओके भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

Read More: ज्योति मिर्धा के कांग्रेस छोड़ने का राजस्थान चुनाव में पड़ेगा असर? गोविंद सिंह डोटासरा ने किया बड़ा दावा