H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

सीएम शिवराज ने दी मेट्रो ट्रेन के अधिकारियों को बधाई, कहां आज मन प्रसन्न

By: Richa Gupta | Created At: 26 August 2023 12:43 PM


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य की अत्याधुनिक परिवहन सेवा में शीघ्र ही शामिल होने जा रही मेट्रो रेल के आधुनिक कोच का अनावरण किया है। मध्यप्रदेश बदल रहा है, तेजी से आगे बढ़ रहा है।

banner
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य की अत्याधुनिक परिवहन सेवा में शीघ्र ही शामिल होने जा रही मेट्रो रेल के आधुनिक कोच का अनावरण किया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इन कोच को मिलाकर ही मेट्रो रेल बनेगी और अगले महीने यहां पर मेट्रो रेल का ट्रॉयल रन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि, जल्दी ही मेट्रो का ट्रायल रन शुरु कर देंगे भविष्य में मेट्रो को मंडीदीप और सीहोर तक लेकर जाएंगे।

स्मार्ट सिटी में मध्य प्रदेश नंबर

सीएम शिवराज ने कहा, आज मन प्रसन्न है एक सपना पूरा हो रहा है। सबसे पहले मैं मेट्रो ट्रेन के अधिकारियों को बधाई देना चाहता हूं। स्मार्ट सिटी में भी मध्य प्रदेश नंबर एक पर आया है। स्मार्ट सिटी के क्रियान्वयन में भी मध्य प्रदेश नंबर वन है। हमने सपना देखा था 2016-17 में। भोपाल और इंदौर हम दो सिटी को मेट्रो सिटी बनाएंगे।

बीच में थोड़ी रुकावट आई

आगे उन्होंने कहा कि बीच में थोड़ी रुकावट आई कमलनाथ जी के सरकार आई थी तो दिक्कत हुई। आज हमने कोच का नवरंग किया है। मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता है कि सितंबर के महीने में हम ट्रायल रन शुरु कर दिया जाएगा। मैट्रो मंडीदीप बैरागढ़ और सीहोर तक भी जायेगी। मेट्रो से काफी समय बचेगा, सफर सुगम होगा। लगभग 14 हजार करोड़ की लागत आई है। वरसों से जो अवैध कालोनियों का दंश झेल रहे थे उन्हे वैध कर सभी नागरिकों को खुश करने का प्रयास किया गया है।