H

उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग, पुजारी समेत 13 लोग झुलसे

By: Richa Gupta | Created At: 25 March 2024 03:46 AM


उज्जैन महाकाल मंदिर से बड़ी खबर आ रही है। होली के दिन उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई।

bannerAds Img
उज्जैन महाकाल मंदिर से बड़ी खबर आ रही है। होली के दिन उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। जिसके चलते पुजारी सहित 13 लोग आग में झुलस गए। फिलहाल घायलों को एंबुलेंस की मदद से उज्जैन के जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया

आग से घायल हुए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे है। अच्छी खबर ये है कि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि मंदिर में गुलाल उड़ाते समय आग अचानक भड़क गई।

गुलाल से फैली आग

घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा, संभवत: गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। इधर रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई।

नीरज सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं

कुछ लोगों ने अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं, एक कमेटी जांच करेगी।