H

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दाखिल किया दिमनी क्षेत्र से अपना नामांकन

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 27 October 2023 05:00 PM


भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में 3 केंद्रीय मंत्री सहित कुछ सांसदों को भी चुनावी रण में उतारा है।

banner
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही सभी दलों ने प्रचार-प्रसार भी तेज कर दिया है। विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में हलचल तेज होते जा रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज शुक्रवार को मुरैना जिला मुख्यालय पर पहुंचकर दिमनी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके समर्थक व प्रस्तावक साथ थे।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री को मैदान में उतारा है

आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में 3 केंद्रीय मंत्री सहित कुछ सांसदों को भी चुनावी रण में उतारा है। एमपी के दिमनी विधानसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी 2008 से नहीं जीत पाई है। इसलिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री को मैदान में उतारा है।

तोमर त्रिकोणीय मुकाबले में फंस गए

हालांकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी यहां पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसना पड़ गया है। नरेंद्र सिंह तोमर के मुकाबले में कांग्रेस से रविंद्र सिंह तोमर व बहुजन पार्टी से बलवीर डंडोतिया चुनाव मैदान में हैं। वहीं आज यानी की शुक्रवार को शुभमुहूर्त में बीजेपी उम्मीदवार तोमर ने अपना नामांकन मुरैना कलेक्टोरेट पहुंचकर दाखिल किया।