MP Election 2023: मध्यप्रदेश में इस बार बढ़ा मतदान प्रतिशत
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 November 2023 09:34 AM
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। इस बार 2018 से अधिक लोगों ने वोट डाले।

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। इस बार 2018 से अधिक लोगों ने वोट डाले। आपको बता दें कि, बीते साल 74.97 प्रतिशत मतदाताओं ने प्रदेश सरकार को चुना था। वहीं इस साल ये आंकड़ा करीब सवा प्रतिशत बढ़ गया है। आपको बताते हैं कि, बीते साल कितने फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। बता दें कि, प्रदेश में 64626 से अधिक पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ। इसमें 252 और एक थर्ड जेंडर समेत 2533 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
2018 में कुल 74.97% लोगों ने वोट डाले थे
वहीं साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के लिए कुल 74.97% लोगों ने वोट डाले थे। इनमें से महिलाओं का वोट प्रतिशत 74.01%, जबकि पुरुषों का 75.84% था। पिछले चुनाव में दो सीटों बदनावर और सैलाना पर सबसे ज्यादा 89% वोट डाले गए थे। इसके बाद अमरवाड़ा में 87.61% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
ग्वालियर पूर्व में 58.01% मतदान हुआ
इसके अलावा थांदला में 87.50% जबकि सौसर में 87.31% मतदान दर्ज किया था। पिछले चुनाव में सबसे कम मतदान की बात करें तो जोबट सीट पर महज 52.71% लोग ही वोट डालने पहुंचे थे। इसके बाद ग्वालियर पूर्व में 58.01%, भिंड में 58.57%, अम्बा में 59.01% और गोहद में 59.26% वोट डाले गए थे।