H

कतर से पूर्व भारतीय नौसैनिकों की रिहाई पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, यह पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम

By: Ramakant Shukla | Created At: 12 February 2024 05:02 AM


कतर में भारत के जिन 8 पूर्व नौसेनिकों को फांसी की सजा सुनाई गई थी, उन्हें भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया है।

bannerAds Img
कतर में भारत के जिन 8 पूर्व नौसेनिकों को फांसी की सजा सुनाई गई थी, उन्हें भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया है। सीएम डॉ.मोहन यादव ने सोमवार को अपने एक्सी हैंडल पर पूर्व नौसैनिकों के भारत आगमन के वीडियो को पोस्ट कर कहा कि ‘नए भारत की नई तस्वीर, ये मोदी का इंडिया है। कतर की जेल में बंद 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा कर दिया गया है। भारत की सफल विदेश नीति का दुनिया में प्रभाव पड़ रहा है, यह कूटनीतिक जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है।'

ये है मामला

गौरतलब है कि भारतीय नागरिकों को 25 मार्च, 2023 को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कतर के कानून के मुताबिक, कानूनी कार्यवाही से गुजरना पड़ा। इस दौरान 8 भारतीयों को मौत की सजा दी गई थी। तब भारत ने कतर के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए अपने नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी विकल्प तलाशने की बात कही थी। भारतीय की रिहाई पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए डहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है।

Read More: गुना सांसद केपी यादव के भाई अजय पाल ने छोड़ी कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कराई भाजपा में वापसी