H

OTT content को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी चेतावनी, बोले- अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 10 February 2024 04:38 AM


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, सरकार का लक्ष्य इंडस्ट्री को बढ़ाना है, लेकिन सेल्फ रेगुलेशन के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

bannerAds Img
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एंटरटेनमेंट जगत के बारे में बात करते हुए मेकर्स को चेतावनी दी है। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर दिखाए जा रहे कंटेंट के बारे में बात की है। अनुराग ठाकुर ने चेतावनी देते हुए ओटीटी कंटेंट की आलोचना करने के बजाय उन्हें सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाना चाहिए और भारतीय कहानियों, संस्कृति और परंपराओं को विश्व दर्शकों तक ले जाने पर बात की है।

सरकार का लक्ष्य इंडस्ट्री को बढ़ाना है

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओटीटी पर सेल्फ रेगुलेशन के नाम पर अश्लीलता से भरा कंटेंट दिखाए जाने पर अपना सख्त बयान दिया है। संसद सत्र के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ बैठक में ठाकुर ने कहा कि, सरकार का लक्ष्य इंडस्ट्री को बढ़ाना है, लेकिन सेल्फ रेगुलेशन के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अश्लील कंटेंट बर्दाश्त नहीं की जाएगी

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओटीटी मनोरंजन का एक नया ठिकाना बन चुका है, हर दिन इसका बढ़ता सब्सक्राइबर बेस इस बात का प्रमाण है। सेल्फ रेगुलेशन के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, सरकार की नजर चारों तरफ है, कला मेकर्स को कला के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। स्वतंत्रता की आड में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं कर सकते है, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से कई बार बहुत सी परेशानिया खड़ी होती है, जिसके बाद कई तरह का बवाल होने लगता है।

फिल्म इंडस्ट्री को हो रहा है फायदा

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मनोरंजन और समाज के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि, सरकार का उद्देश्य व्यवसाय को बढ़ना है। इसके साथ ही आगे ठाकुर ने कहा कि, एंटरटेनमेंट जगत हर साल 28 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और इसमें रोजगार और राजस्व सृजन की काफी संभावनाएं हैं।