H

बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत बोलीं - सही मायने में 2014 में हमें आजादी मिली

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 13 May 2024 11:20 AM


बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत 14 मई 2024 को नामांकन दाखिल करने वाली हैं। उनके सामने मंडी से कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है, जिन्होंने नामांकन दाखिल कर लिया है।

bannerAds Img
अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में छाईं रहने वाली बॉलीवुड की क्वीन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। कंगना रनौत ने एक बार फिर दोहराया है कि, भारत को 2014 में आजादी मिली है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रनौत ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, वह चाहती है कि, भारत हिंदू राष्ट्र बने। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, हमारे पूर्वज सदियों तक मुगलों और फिर अंग्रेजों की दासता को देखा और झेला। जब देश अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ तो 1947 के बाद देश पर बर्षों तक कांग्रेस का कुशासन रहा।

हमारे देश को हकीकत में आजादी 2014 में मिली है

बीजेपी उम्मीदवार कंगना ने कहा कि, हमारे देश को हकीकत में आजादी 2014 में मिली है, जब देश की सत्ता को पीएम मोदी ने संभाली। उन्होंने कहा कि, वास्तव में 2014 के बाद हमें स्वतंत्रता मिली, सोचने की स्वतंत्रता, सनातन की स्वतंत्रता, अपना धर्म बनाने की स्वतंत्रता, इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की स्वतंत्रता। इसके साथ ही कंगना रनौत ने पूछा कि, भारत की आजादी के वक्त उसे हिंदू राष्ट्र क्यों घोषित नहीं किया गया? 1947 में विभाजन के बाद जब इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान का जन्म हुआ, भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों घोषित नहीं किया गया, हम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए काम करेंगे।

कंगना 14 मई को नामांकन दाखिल करने वाली हैं

आपको बता दें कि, बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत 14 मई 2024 को नामांकन दाखिल करने वाली हैं। उनके सामने मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है, जिन्होंने नामांकन दाखिल कर लिया है। विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह यहां से निवर्तमान सांसद हैं। मंडी समेत हिमाचल की सभी चार सीटों पर 1 जून को मतदान होना है।