MP Election 2023: कांग्रेस को वोट देना मतलब बीमारू प्रदेश बनाना - सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 November 2023 03:22 PM
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा - मध्यप्रदेश कांग्रेस के शासन काल में एक बीमारू प्रदेश था। लेकिन आज मध्यप्रदेश देश के अग्रणी प्रदेश में है

MP Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव अब अपने पूरे शबाब पर है। तमाम राजनीतिक दल जनता के बीच जा कर मतदान रूपी आशीर्वाद मांग रहे हैं। इसके साथ ही जुबानी तीर भी खूब चलाएं जा रहे हैं। चुनाव में अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व लगातार प्रदेश का दौरा कर जनसभाएं व रौलियां कर रहे हैं। इसी क्रम आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एमपी के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे।
कांग्रेस को वोट देना मतलब फिर से बीमारू बनना है
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। जहां सरमा ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए तथा पूजा–अर्चना की। इसके बाद हिमंत ने मांधाता से बीजेपी उम्मीदवार नारायण पटेल के लिए रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी के आला नेता तथा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था। कांग्रेस को वोट देना मतलब फिर से बीमारू बनना है।
कांग्रेस के शासन में एमपी बीमारू राज्य था
आपको बता दें कि, रोड शो के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, आप सब लोग जानते है कि, मध्यप्रदेश कांग्रेस के शासन काल में एक बीमारू प्रदेश था। लेकिन आज मध्यप्रदेश देश के अग्रणी प्रदेश में है और आगे भी भारतीय जनता पार्टी लेकर जायेगी, तो बीजेपी को वोट देना ही सही है। कांग्रेस को वोट देना मतलब फिर बीमारू बनना।