H

CG NEWS : कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे जेपी नड्डा सूरजपुर में करेंगे जनसभा

By: Shivani Hasti | Created At: 04 May 2024 06:05 AM


bannerAds Img
CG NEWS : रायपुर/सूरजपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 मई को सरगुजा लोकसभा सीट के सूरजपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पांडे ने बताया कि पूर्व में 4 मई को प्रस्तावित जेपी नड्डा के कार्यक्रम में संशोधन हुआ है, अब वो 5 मई रविवार को सूरजपुर के अग्रसेन मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। जेपी नड्डा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के समर्थन में आयोजित सभा को लेकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में ज़बर्दस्त उत्साह है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे।

Read More: CG NEWS : राजधानी समेत 4 जिलों में लू का अलर्ट, 2-3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान, रायगढ़ सबसे ज्यादा गर्म