H

MP से मोदी मंत्रिमंडल में 3 कैबिनेट, 2 राज्य मंत्री, सिंधिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार ने भी ली शपथ

By: Ramakant Shukla | Created At: 09 June 2024 04:58 PM

मोदी मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश से 5 चेहरों को जगह मिली है। इनमें 3 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री शामिल हैं। शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जबकि दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है

bannerAds Img

सिंधिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार ने भी ली शपथ

टीकमगढ़ से सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार और ज्योतिरादित्य सिंधिया को फिर मंत्रिमंडल में मौका दिया गया है। पिछली मोदी सरकार में प्रदेश से लोकसभा सदस्य नरेन्द्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद सिंह पटेल, डॉ.वीरेंद्र कुमार और ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री थे। विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल ने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया था। फग्गन सिंह कुलस्ते विधानसभा चुनाव हार गए थे इसलिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री का पद नहीं छोड़ा था। पार्टी ने उन्हें मंडला से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया और वे चुनाव भी जीत गए। इस बार उनके स्थान पर पार्टी ने महाकौशल अंचल में आने वाले बैतूल लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनाव जीते दुर्गादास उइके को मंत्री बनाया गया है। महिला सदस्य के रूप में मालवा अंचल की धार लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनाव जीतीं सावित्री ठाकुर को मौका दिया है।