H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

MP Election 2023: एमपी में सीएम फेस को लेकर अरुण यादव के बदले सुर

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 25 August 2023 01:56 PM


अरुण यादव का कहना है कि, अब किसी तरीके का कंफ्यूजन नहीं है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ही सीएम फेस है।

banner
MP Election 2023 - कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे के संकेत के बाद अब अरुण यादव के सुर बदले हुए नज़र आ रहे है। आपको यहां पर याद दिला दें कि, कुछ दिनों पहले ही विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री के चहरे को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता अरुण यादव ने कमलनाथ को नकारते हुए कहा था कि, इसका फैसला हाईकमान करेगा।

सीएम फेस को लेकर अरुण यादव के बदले सुर

वहीं अब कांग्रेस के सीनियर नेता अरुण यादव के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ को मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री बताया है। आपको बता दें कि, एमपी में कांग्रेस की तरफ से सीएम फेस को लेकर अरुण यादव ने पहले पार्टी पर फैसला छोड़ा था।

अब किसी तरीके का कंफ्यूजन नहीं है

अब कांग्रेस नेता अरुण यादव का कहना है कि, अब किसी तरीके का कंफ्यूजन नहीं है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ही सीएम फेस है। उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में बदलाव की बयार है। इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने वाले चेहरे यदि जीतने लाले होंगे तो पार्टी टिकिट देगी। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ही टिकट को लेकर फैसला करेगी।