H

रैली में लोगों से बोलीं सीएम ममता बनर्जी - साथ दोगे तो दिल्ली में हम बनाएंगे सरकार

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 February 2024 09:07 AM


पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रैली में जनता से कहा कि, मैं आपके साथ हूं, अगर आप मेरा समर्थन करते हैं तो मैं वादा करती हूं कि, हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे।

bannerAds Img
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही कांग्रेस के साथ के बिना रण में उतरने का ऐलान कर चुकीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक और बड़ा बयान किया है। TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने नादिया में एक रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, वो समर्थन मिलने पर दिल्ली में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रैली में जनता से कहा कि, मैं आपके साथ हूं, अगर आप मेरा समर्थन करते हैं तो मैं वादा करती हूं कि, हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे। आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, चुनाव के बाद, हम रीजनल पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे, लेकिन मैं सीपीएम के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए तैयार नहीं हूं, जिसने लाखों लोगों को मार दिया और उनके घर बर्बाद कर दिए। TMC प्रमुख ने आगे कहा कि, हम सच के साथ लड़ंगे क्योंकि सत्यम, शिवम, सुंदरम।

हमारी ओर से बातचीत खत्म नहीं हुई है

वहीं मुर्शिदाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, TMC, CPI(M) सहित कुल 27 पार्टियां हैं। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। जयराम रमेश ने आगे कहा कि, हम समझते हैं कि, बंगाल में बीजेपी की 18 सीटों को घटाकर शून्य तक लाना ममता बनर्जी की प्राथमिकता है, यही हमारा भी मकसद है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, इंडिया गठबंधन में TMC शामिल है, हमारी ओर से बातचीत खत्म नहीं हुई है।