H

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान आज

By: Richa Gupta | Created At: 17 November 2023 08:28 AM


एमपी की 230 सीटों पर सुबह 07 बजे से होगी वोटिंग शुरू हो चुकी है। एमपी में 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा।

banner
एमपी की 230 सीटों पर सुबह 07 बजे से होगी वोटिंग शुरू हो चुकी है। एमपी में 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है। 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी।

मध्य प्रदेश में ये है वोटर्स की संख्या

मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों में सामान्य 148, एससी 35 और एसटी 47 सीटें। मतदाओं की संख्या 5,59,58,521.... इनमें 2,87,82,261 पुरुष मतदाता, 2,71,99,586 महिला मतदाता और 1292 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 साल के वोटर्स की संख्या 22,34,861 है। 80+ वोटर्स की संख्या 6,37,382 है और 100+ वोटर्स की संख्या 4901 है। मैदान में कुल 2533 उम्मीदवार हैं। इनमें 2280 पुरुष और 252 महिला मतदान शामिल हैं। वहीं एक उम्मीदवार थर्ड जेंडर से है।

वल्नरेबल मतदान केंद्र 1316 हैं

एमपी में मतदान केंद्रों की कुल संख्य 64626 है इनमें क्रिटिकल मतदान केंद्र 17032 हैं। वल्नरेबल मतदान केंद्र 1316 हैं। 5160 केंद्र पर महिला स्टाफ रहेंगी। केंद्रों पर 183 दिव्यांग स्टाफ रहेंगे। 57 ग्रीन बूथ भी बनाए गए हैं। सुरक्षा में 700 कंपनी, 2 लाख पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। 42000 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। 23510 वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगाई गई है। 100 मीटर के भीतर न प्रचार होगा, ना किसी तरीके की सामग्री लगा सकेंगे। 847 फ्लाइंग स्क्वायड टीम. 997 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 1 एयर एंबुलेंस, 2 हेलीकॉप्टर भी तैनात रहेंगे।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र

वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। हालांकि नक्सल प्रभावित बैहर  विधानसभा, लांजी विधानसभा, परसवाड़ा विधानसभा, बिछिया विधानसभा के 47 केंद्र, मंडला विधानसभा के 8 केंद्र, डिंडोरी के 40 केंद्र में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग ही वोटिंग होगी।