H

CG NEWS : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अभनपुर में आमसभा को करेंगे संबोधित....

By: Shivani Hasti | Created At: 03 November 2023 11:00 AM


banner
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर है। वह दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 12.10 पर हेलीकॉप्टर से अभनपुर जाएंगे। 12:40 पर अभनपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह चंद्रपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे चंद्रपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। 4.10 बजे चंद्रपुर में हेलीकॉप्टर से रवाना होकर रायपुर जाएंगे

Read More: CG NEWS : आज जारी होगा BJP का घोषणा पत्र। होंगे ये बड़े ऐलान!