H

कांग्रेस को राम मंदिर के चित्र वाले होर्डिंगों से भी पीड़ा होने लगी - वीडी शर्मा

By: Richa Gupta | Created At: 28 October 2023 02:15 PM


आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, कांग्रेस को दिक्कत श्रीराम और राम मंदिर के निर्माण से है।

banner
आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, कांग्रेस को दिक्कत श्रीराम और राम मंदिर के निर्माण से है। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, कांग्रेस का हिंदुत्व और सनातन विरोधी मूल चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ है। भगवान श्रीराम के मंदिर का विरोध और उनके अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस को प्रभु श्रीराम के होर्डिंग से भी आपत्ति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति से पीड़ा

दरअसल कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति से पीड़ा है। तुष्टिकरण की गारंटी बनी कांग्रेस को इस सभी से परेशानी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘सोनिया भक्त’ अब ‘चुनावी राम भक्त’ बन रहे थे। ये सब विरोध सोनिया गांधी के इशारे पर हो रहा है। कमलनाथ और दिग्विजय एक परिवार के प्रति निष्ठा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा

इसके साथ ही विष्णुदत्त शर्मा ने आज राज्य के प्रवास पर आ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया कि, राजधानी भोपाल में राम मंदिर के होर्डिंग लगे होने से ‘तुष्टिकरण की गारंटी’ बनी कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, घर-घर पहुँचेगी मोदी जी की चिट्ठी! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के Mann Ki Baat कार्यक्रम को सुनने के बाद कल भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी द्वारा भेजे गए स्नेहिल पत्र को घर-घर तक पहुँचाएंगे।