H

सिक्किम में कांग्रेस को NOTA ने हराया ? तीन गुना कम वोट मिले !

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 June 2024 09:59 AM


अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को महज बामेंग विधानसभा सीट पर जीत मिली है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी कुमार वाई ने सिर्फ 635 मतों से जीत दर्ज की है।

bannerAds Img
बीते रविवार (2 जून 2024 ) को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के परिणाम सामने आए। अरुणाचल प्रदेश में जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की है, वहीं सिक्किम में बीजेपी गठबंधन NDA की साथी सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा (SKM) ने क्लीन स्वीप किया है। सिक्किम की 32 सीटों में से SKM को 31 सीटों पर जीत मिली है, वहीं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को महज 1 सीट पर संतोष करना पड़ा है।

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी का धमाका

वहीं, 60 सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 46 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की है, वहीं 13 अन्य के खाते में गई है, जिसमें से कई NDA के साथी ही हैं। यानी इन दोनों विधानसभा चुनावों में बीजेपी और NDA का परचम लहराया है। उधर कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस अरुणाचल प्रदेश में महज एक सीट जीत पाई है।

सिक्किम में नोटा पर 0.99 फीसदी वोट पड़े

वहीं सिक्किम में देश पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पार्टी कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। सबसे शर्मनाक बात तो ये है कि, सिक्किम में कांग्रेस को नोटा (NOTA) से भी कम वोट मिले हैं। आपको बता दें कि, सिक्किम में नोटा पर 0.99 फीसदी वोट पड़े। वहीं, कांग्रेस महज 0.32 प्रतिशत वोट ही प्राप्त कर पाई।

कांग्रेस को महज बामेंग विधानसभा सीट पर जीत मिली

आपको बता दें कि, अरुणाचल प्रदेश में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को महज बामेंग विधानसभा सीट पर जीत मिली है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी कुमार वाई ने सिर्फ 635 मतों से जीत दर्ज की है। अरुणाचल में अन्य जीतने वालों में नेशनल पीपुल्‍स पार्टी (NPP) के पांच, NCP के तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के दो और तीन निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।