विकास के मामले में मध्यप्रदेश बहुत आगे निकल चुका है- केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह
By: Ramakant Shukla | Created At: 14 September 2023 12:07 PM
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने इंदौर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार गरीब कल्याण के संकल्प के साथ निरंतर काम कर रही है। मध्यप्रदेश आज विकास के क्षेत्र में बहुत आगे निकल चुका है।

उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद देश के 25 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश के एक करोड़ से अधिक लोग हैं। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार अपनी राशि भेज रही है, उसमें मध्यप्रदेश सरकार भी अपनी राशि जोड़कर किसानों को लाभ पहुंचा रहा है।
प्रदेश में रोजगार बढ़ा
उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 15.42 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं, जिससे 29 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। प्रधानमंत्री आवास योजना 44 लाख लोगों को आवास मिले हैं। प्रदेश में भी संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
प्रदेश में पांच गुना बिजली उत्पादन बढ़ा है। इलेक्ट्रिक वाहनों, प्रदूषण कम करने के लिए और ग्रीन एनर्जी के तहत इसे और बढ़ाने की ओर प्रयास कर रहे हैं। 100 करोड़ में रविदास का भूमिन्यास किया गया। 42 लाख महिलाओं को उज्जवला के गैस कनेक्शन दिया गया है।