H

MP में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल, CM के समक्ष राहतगढ़ में ली सदस्यता

By: Sanjay Purohit | Created At: 06 May 2024 07:14 AM


मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें की सागर जिले की कांग्रेस की एकमात्र सीट बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्मला सप्रे की भाजपा के दिग्गज नेताओं से बातचीत हुई थी और वह भाजपा में शामिल हो गईं। किसी को कानो कान खबर भी नहीं थी कि निर्मला सप्रे कांग्रेस का साथ छोड़ देंगी। निर्मला सप्रे ने राहतगढ़ में मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली।

विधायक निर्मला सप्रे कांग्रेस की तीसरी विधायक हैं जो भाजपा में शामिल हुई हैं। इस से पहले कमलेश शाह और रामनिवास रावत भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में सागर जिले की 8 सीट में से सात विधानसभा सीट पर भाजपा जीत गई थी और कांग्रेस के खाते में केवल एक बीना सीट आई थी। यहां से निर्मला सप्रे ने भाजपा के महेश राय को हराया था अब निर्मला सप्रे भी भाजपा में शामिल हो गई हैं।