H

Exit Poll के बाद एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ बोले - भाजपा मनोबल तोड़ने के लिए फैला रही झूठा प्रोपेगेंडा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 June 2024 10:42 AM


एमपी के पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि, भाजपा झूठा प्रोपेगेंडा और मनोबल तोड़ने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है। आप इन सब चीजों पर ध्यान मत दीजिए और सिर्फ अपने काम पर ध्यान लगाइए।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल सबके सामने आ गए हैं। इस बार आए सभी एग्जिट पोलों में बीजेपी की शानदार वापसी दिख रही है। कुछ ने तो एनडीए की चार सौ सीटें आने का अनुमान भी लगाया है। वहीं एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि, मतगणना कार्य के लिए पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी मेहनत, कुशलता और निर्भय होकर निभाएं। Exit Poll के बाद बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूर्व पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, भाजपा झूठा प्रोपेगेंडा और मनोबल तोड़ने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है। आप इन सब चीजों पर ध्यान मत दीजिए और सिर्फ अपने काम पर ध्यान लगाइए।

आप इन सब चीजों पर ध्यान मत दीजिए

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया सीइट‘एक्स’ पर लिखा कि, छिंदवाड़ा और मध्य प्रदेश के प्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता, लोकसभा चुनाव का मतदान पूरा हो चुका है और आगामी चार जून को मतगणना का कार्य किया जाएगा। आप सबको मतगणना कार्य के लिए पार्टी की ओर से जो भी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी मेहनत, कुशलता और निर्भय होकर निभाएं। भारतीय जनता पार्टी झूठा प्रोपेगंडा और मनोबल तोड़ने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है। आप इन सब चीजों पर ध्यान मत दीजिए और सिर्फ़ अपने काम पर ध्यान लगाइए।

कमलनाथ बोले - परिणाम अच्छे आएंगे…

पूर्व सीएम कलनलाथ ने आगे अपने इस लेख में लिखा कि, मतगणना के समय फार्म 17 सी का मिलान सही तरीके से करें और EVM खुलने का समय ध्यान से देखें। किसी तरह के दबाव में न आएं। छिंदवाड़ा ही नहीं पूरे देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का साथ दिया है। परिणाम अच्छे आएंगे।