H

मंत्री और विधायक बंगलों के लिए 29 हजार पेड़ काटने के प्रस्ताव पर कांग्रेस हुई हमलावर

By: Sanjay Purohit | Created At: 11 June 2024 06:44 AM


मंत्रियों और विधायकों के बंगलों के के लिए 29 हजार से अधिक पेड़ काटने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है, जिसे लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार भोपाल के हजारों पेड़ों को काटने का पाप एक बार फिर करने जा रही है।

bannerAds Img
राजधानी भोपाल में मंत्री और विधायकों के लिए नए बंगले बनाने की तैयारी है। इसके लिए करीब 29 हजार पेड़ों को काटा जाएगा। इस मामले को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार भोपाल के हजारों पेड़ों को काटने का पाप एक बार फिर करने जा रही है। मंत्रियों और विधायकों के बंगलों के नाम पर तुलसी नगर और शिवाजी नगर के 29 हजार से अधिक पेड़ काटने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है, सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी बाकी है।

विकास और विनाश में फर्क करें मुख्यमंत्री

अजय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया है कि वे विकास और विनाश में फर्क करें और इस आत्मघाती प्रस्ताव को मंजूरी बिलकुल न दें। बिल्डरों और अधिकारियों की मिलीभगत से इसमें एक बड़े षडयंत्र की बू आ रही है। प्रथम दृष्टया प्रस्ताव सिरे से खारिज करने लायक है। पहले रि-डेवलपमेंट, फिर स्मार्ट सिटी और गेमन प्रोजेक्ट और बाद में कोलार रोड के चौड़ीकरण के लिये हजारों पेड़ों की बलि दी जा चुकी है।