H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

राम मंदिर के उद्घाटन पर हो सकता है पथराव - संजय राउत ने दिया विवादित बयान

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 August 2023 11:43 AM


शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा कि, ऐसी आशंका है कि, राम मंदिर के उद्घाटन के समय राम भक्तों के ट्रेन पर पथराव हो सकता है।

banner
राम मंदिर पर अभी भी कुछ नेता आग बनाकर हवा देने की तूल में हैं। उद्धव गुट वाली शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर विवादित बयान देते ही रहते हैं। संजय राउत ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे देश का माहौल खराब हो सकता है। शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा कि, ऐसी आशंका है कि, राम मंदिर के उद्घाटन के समय राम भक्तों के ट्रेन पर पथराव हो सकता है, आग के गोले फेंके जा सकते हैं, पूरे देश में दंगे भड़काए जा सकते हैं।

संजय का बयान - लोगों के मन में डर है

उद्धव गुट वाली शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आगे भारतीय जनता पार्टी को निशाना बनाते हुए कहा कि, लोगों के मन में डर है, जो राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का ड्रामा कर सकती है, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया है कि, पुलवामा हुआ नहीं बल्कि करवाया गया। गोधरा के बारे में भी सभी यही कहते हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, लोगों के मन में यह शक है कि, 2024 का चुनाव जीतने के लिए, लोगों के मन में भय पैदा करने के लिए गड़बड़ कर सकतें है।

राजनीतिक दलों के मन में भी यह आशंका - संजय राउत

संजय राउत ने आगे कहा कि, प्रमुख राजनीतिक दलों के मन में भी यह आशंका है। हमारा यह काम है कि, तमाम बातें लोगों के सामने रखना। अगर ऐसा नहीं है कुछ तो सरकार की जिम्मेदारी है कि, जो ये वारदात होने जा रही है उसे रोकें। इसके अलावा उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने कहा कि, हरियाणा में दंगे हुए या भड़काए गए यह इसी बात का उदाहरण है।