H

MP NEWS: कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अजय यादव ने थामा बीजेपी का दामन, बोले - कांग्रेस देश विरोधी पार्टी है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 February 2024 10:48 AM


अजय यादव ने कहा कि, कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग की आंखों में धूल झोंकी है। कांग्रेस के साथ देश का भविष्य नहीं है।

bannerAds Img
MP में विधानसभा चुनाव के समय से पाला बदलने का खेल (दलबदल) अब भी जारी है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के पहले कांग्रेस के कई नेता भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में आज एमपी कांग्रेस के प्रवक्ता रहे अजय यादव ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है।

अजय यादव को वीडी शर्मा ने भाजपा ज्वाइन करवाई

आपको बता दें कि, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकिट नहीं मिलने से अजय यादव नाराज चल रहे थे। तभी से उनके पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। अजय यादव को आज यानी की रविवार को भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा ज्वाइन करवाई है। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अजय यादव ने कहा कि, पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।

कांग्रेस देश विरोधी पार्टी है

अजय यादव ने इस दौरान कहा कि, कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग की आंखों में धूल झोंकी है। कांग्रेस के साथ देश का भविष्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस देश विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने मुझे निष्कासित नहीं किया था, बल्कि मैंने इस्तीफा दिया था। उनके साथ बीजेपी ज्वाइन करने वाली वनिता श्रीवास्तव ने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हूं।