H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

कमलनाथ ने फिर बोला सीएम शिवराज पर हमला, ट्वीट कर पूछे 5 सवाल

By: Richa Gupta | Created At: 15 September 2023 03:27 PM


मध्य प्रदेश में जैसे - जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चुनावी माहौल गरम होता जा रहा है। विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले सियासी वार पलटवार का दौर जोर पकड़े हुए है।

banner
मध्य प्रदेश में जैसे - जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चुनावी माहौल गरम होता जा रहा है। विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले सियासी वार पलटवार का दौर जोर पकड़े हुए है। सीएम शिवराज सिंह चौहान जहां एक ओर योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ उन पर लगातार हमले बोले जा रहे हैं। कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार से पांच सवाल पूछे है।

वायदा कारोबार करने के आरोप लगाए

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए वायदा कारोबार करने के आरोप लगाए है। इसके साथ ही कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक ट्विट किया जिसमे उन्होंने सरकार से 5 सवाल पूछे है।

कमलनाथ ने किया ट्वीट

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान जी आजकल वायदा कारोबार में लगे हुए हैं। इस बात को मध्य प्रदेश की जनता सबसे बेहतर ढंग से समझती है। वह किसानों की भलाई का दिखावा कर रहे हैं, नौजवानों के भविष्य की बात कर रहे हैं और महिलाओं के कल्याण का स्वांग कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा लेकिन जनता पूछ रही है कि आप इतने सच्चे थे तो।

पूछे ये सवाल

1- शिवराज जी, कांग्रेस सरकार में शुरू हुई किसानों की कर्ज माफी आपने क्यों बंद कर दी? 2- शिवराज जी, मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को डिफाल्टर क्यों बना दिया? 3- शिवराज जी, लाखों छात्र और अभ्यर्थी क्यों हर रोज अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं? 4 - शिवराज जी, अगर आप महिलाओं के लिए इतनी बातें करते हैं तो आखिर क्यों बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को कई महीने से पेंशन नहीं मिली है? 5 शिवराज जी, आप महिला कल्याण के इतने हितैषी हैं तो अरहर की दाल 180 रुपए किलो से ऊपर क्यों कर दी? शिवराज जी मध्य प्रदेश की जनता आपके 18 साल के झूठों का एक-एक कर हिसाब लेने वाली है।

Read More: I.N.D.I.A गठबंधन वाले जिस डाल पर बैठते, उसी को काटते हैं - केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर