असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर हमला बोला, कहा- 15 महीने की सरकार में लूटने का कंपटीशन हो गया था। कौन कितना लूट सकता है। आज कांग्रेस की हालत क्या है? कमलनाथ बोल रहे दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो। दिग्विजय सिंह बोल रहे कमलनाथ के कपड़े फाड़ो? अब मध्य प्रदेश में कपड़े फाड़ने का कंपटीशन हो रहा है। अब देखते हैं कौन कितना कपड़ा फाड़ेगा?
राजगढ़ में चुनावी रैली को किया संबोधित
राजगढ़ में रैली के दौरान हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा- प्रियंका गांधी आकर बोलती हैं राम जी 13 साल वनवास में थे। सोनिया जी नहीं पढ़ा सकतीं, कम से कम कमलनाथ जी को तो रामायण पढ़ा देना चाहिए था। अब चुनाव के समय में हिंदू बन जाते हैं। चुनाव के बाद हिंदू क्या है, ये भूल जाते हैं।
कांग्रेस में कपड़े फाड़ने का कंपीटीशन
हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा, ‘आज मध्य प्रदेश पूरे देश को राह दिखा रहा है। इसीलिए बीजेपी की सरकार बनाना। हमने दिग्विजय सिंह की सरकार देखी और कमलनाथ की 15 महीने की सरकार में लूटने का कंपटीशन हो गया था। कौन कितना लूट सकता है। आज कांग्रेस की हालत क्या है, कमलनाथ बोल रहे हैं, दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो, दिग्विजय सिंह बोल रहे कमलनाथ के कपड़े फाड़ो। अब मध्य प्रदेश में कपड़े फाड़ने का कंपटीशन हो रहा है। कौन कितना कपड़ा फाड़ेगा।’
‘मध्य प्रदेश इसलिए बना बीमारू राज्य’
असम के सीएम बोले- ‘मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे। उस समय मध्य प्रदेश की सड़कों हालत ऐसी थी कि सड़क कम गड्ढे ज्यादा होते थे। 10 किलोमीटर जाने में घंटों का समय लग जाता था। कांग्रेस सरकार के समय शिशु मृत्यु दर मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा थी। इसीलिए पूरा देश मध्य प्रदेश को बीमारू प्रदेश के रूप में जाना जाता था। आज बीजेपी की सरकार आई बड़े-बड़े सिक्स लाइन के हाईवे बने बिजली के प्रोडक्शन हुआ। शिवराज जी सिंह के नेतृत्व में आज बीमारू प्रदेश से विकसित प्रदेश बना।’
Read More: योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस के कारण हुआ देश का विभाजन