H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

डेंगू पर राजनीति : देहरादून स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि डेंगू सिटी हो गई - कांग्रेस

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 10 September 2023 03:22 PM


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि, सरकार की लापरवाही की वजह से लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मगर सरकार कुछ नहीं कर रही है।

banner
राजधानी देहरादून में लगातार डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि, राजधानी देहरादून स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि डेंगू सिटी हो गई है उनका कहना है कि, सरकार की लापरवाही की वजह से लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मगर सरकार कुछ नहीं कर रही है।

कांग्रेस सिर्फ खोखली बयान बाजी करती है- बीजेपी

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने करन माहरा के बयान पर पलटवार किया है। कैंथोला का कहना है कि, कांग्रेस सिर्फ खोखली बयान बाजी करती है। रही बात डेंगू की, सरकार डेंगू की रोकथाम के लिए काम कर रही है। आपको बता दें कि, प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या 1100 के पार पहुंच गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 13 हो गया है। सबसे ज्यादा मामले देहरादून में मिल रहे हैं।

देहरादून में 640 डेंगू मरिज मिले

मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून में 640 डेंगू मरिज मिले हैं। जो पूरे प्रदेश का 58% है। वहीं देहरादून में भी सबसे ज्यादा मामले रायपुर से आ रहे हैं। रायपुर में 500 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। रायपुर क्षेत्र डेंगू का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।