H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई।

By: Shivani Hasti | Created At: 19 September 2023 01:18 PM


banner
CG NEWS : रायपुर, छत्तीसगढ़। आज 19 सितंबर को देशभर में विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता कहे जाने वाले भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, गणेश उत्सव में बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है।

भूपेश बघेल ने कही यह बात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः। द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥ गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। गणपति बप्पा की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो। गणेश उत्सव में समय बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोगों में इसी एकता के भाव को जागृत करने के लिए लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की थी। यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।"

Read More: CG NEWS : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर के तीन दिवसीय कथा वाचन रद्द...