H

MP Election 2023: चित्रकूट विधानसभा सीट की पोलिंग क्र.78 में जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने किया मतदान

By: Richa Gupta | Created At: 17 November 2023 03:24 PM


सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा सीट की पोलिंग क्र.78 में जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने मतदान किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि, जो पार्टी सनातन संस्कृति के साथ है।

banner
MP Election 2023: आज मध्यप्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व है। एमपी की 230 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश में बीजेपी की ओर से 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। इतना ही नहीं कई मंत्रियों को किस्मत का फैसला भी आज EVM में कैद हो जाएगा जो 3 दिसंबर को खुलेगा। चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है। 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी।

मतदान उतना ही जरूरी है जितना स्वास्थ्य जरूरी

सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा सीट की पोलिंग क्र.78 में जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने मतदान किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि, जो पार्टी सनातन संस्कृति के साथ है। हमने उसे वोट दिया है, जो राम को लेकर और राष्ट्र को समर्पित है, हम उनके साथ हैं। पत्रकारों द्वारा कुरेदने पर जगद्गुरु ने कहा कि एमपी में कमल खिलेगा। जगद्गुरु ने कहा कि मतदान उतना ही जरूरी है जितना स्वास्थ्य जरूरी है।

मध्य प्रदेश में ये है वोटर्स की संख्या

मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों में सामान्य 148, एससी 35 और एसटी 47 सीटें। मतदाओं की संख्या 5,59,58,521.... इनमें 2,87,82,261 पुरुष मतदाता, 2,71,99,586 महिला मतदाता और 1292 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 साल के वोटर्स की संख्या 22,34,861 है। 80+ वोटर्स की संख्या 6,37,382 है और 100+ वोटर्स की संख्या 4901 है। मैदान में कुल 2533 उम्मीदवार हैं। इनमें 2280 पुरुष और 252 महिला मतदान शामिल हैं। वहीं एक उम्मीदवार थर्ड जेंडर से है।