H

CG NEWS : भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का किया गठन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया समिति का अध्यक्ष, छग से सीएम साय को बनाया सदस्य...

By: Shivani Hasti | Created At: 30 March 2024 01:46 PM


bannerAds Img
CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं इस समिति के सदस्यों की बात करें तो इसमें 24 सदस्यों के नाम शामिल हैं। अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, किरेन रिजीजू, अश्विनी वैष्णव, धर्मेद्र प्रधान, भूपेंद्र पटेल, हिमंता विश्वसरमा, विष्णुदेव साय, मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, जुएल ओराम, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, राजीव चंद्रशेखर, विनोद तावड़े, राधामोहन दास अग्रवाल, मनजिंदर सिंह सिरसा, ओपी धनखड़, अनिल एंटनी, तारीक मंसूर इस समिति के सदस्य हैं।

Read More:.CG NEWS : छत्तीसगढ़ में BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट पीएम, सीएम सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल...

बता दें कि इस चुनाव घोषणा पत्र समिति में जिन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, ये सभी राजनीति के धुरंधर माने जाते हैं। सभी नेताओं के पास राजनीति का अच्छा अनुभव रहा है और ये कई वर्षों ने राजनीति में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र में बुनियादी सुविधाओं को शामिल करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ये सभी लोग मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करेंगे, जिसके आधार पर जनता के बीच जाकर पार्टी वोट मांगेगी। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और अब पहले चरण के चुनाव में भी ज्यादा दिन शेष नहीं है। पहले चरण के नामांकन पत्र भी दाखिल किए जा चुके हैं। इसके साथ ही सभी दल अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां सभी लोग जनता को लुभाने के भरसक प्रयास में जुटे हुए हैं, तो वहीं भाजपा भी अपनी पूरी तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपना घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है। बता दें कि भाजपा इस बार ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।