H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. से घबरा गई है "मोदी सरकार" - कांग्रेस

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 05 September 2023 09:46 AM


कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि, केंद्र सरकार विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के गठन एवं इसकी बैठकों से पूरी तरह घबरा गई है।

banner
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का सबसे प्रमुख दल कांग्रेस ने दावा किया कि, केंद्र सरकार विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के गठन एवं इसकी बैठकों से पूरी तरह घबरा गई है और इसलिए वह ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव' तथा समय पूर्व चुनावों के बारे में सोच रही है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पत्रकारों से चर्चा में यह भी कहा कि, कांग्रेस समय से पहले लोकसभा चुनाव समेत किसी भी राजनीतिक परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

हम किसी भी चीज़ के लिए तैयार हैं - कांग्रेस

पत्रकारों ने कांग्रेस नेता से पूछा कि, क्या कांग्रेस समय पूर्व चुनाव की स्थिति के लिए तैयार है, तो पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, हम किसी भी चीज़ के लिए तैयार हैं। आज का दौर ऐसा है कि, हम कुछ भी होने की उम्मीद कर सकते हैं और इसलिए हमारी पार्टी किसी भी चीज के लिए तैयार है। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि, वे ( बीजेपी ) जल्दी चुनाव चाहते हैं, इसका मतलब है कि, वे ( केंद्र सरकार ) I.N.D.I.A. गठबंधन के गठन और हमारी लगातार 3 बैठकों के बाद पूरी तरह से घबरा गए हैं।

एक राष्ट्र, एक चुनाव संविधान संशोधन के बिना असंभव है

एक राष्ट्र, एक चुनाव' के विषय पर कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने कहा कि, एक राष्ट्र, एक चुनाव संविधान संशोधन के बिना असंभव है। संविधान संशोधन के लिए आम सहमति की सख्त ज़रूरत होती है। ये सब बाद में देखा जाएगा। अभी तो एक समिति का गठन हुआ है। हमारा विचार बिल्कुल साफ है। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा है कि, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कहा है कि, ये संघीय ढांचे पर एक भयंकर आक्रमण है और संविधान के संशोधन के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं।