H

मार्च 2024 से जबलपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए फिर से शुरु होगी सीधी उड़ान सेवा

By: Richa Gupta | Created At: 07 February 2024 06:52 AM


मध्यप्रदेश में उड़ान सेवाओं के विस्तार के लिए अगले महीने से दिल्ली से जबलपुर और मुंबई से जबलपुर की सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू की जाएगी।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में उड़ान सेवाओं के विस्तार के लिए अगले महीने से दिल्ली से जबलपुर और मुंबई से जबलपुर की सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू की जाएगी। जबलपुर को दिल्ली और मुंबई से जोड़ने वाली उड़ान सेवा स्पाइसजेट द्वारा संचालित की जाएगी। दिल्ली से जबलपुर के लिए सीधी उड़ान 1 मार्च 2024 से शुरू होगी। दिल्ली और जबलपुर के बीच उड़ान सेवा 1 मार्च 2024 से सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। मुंबई से जबलपुर के बीच उड़ान सेवा 2 मार्च 2024 से संचालित होगी।

जबलपुर हवाई अड्डे को एक नया टर्मिनल भवन मिलेगा

केन्‍द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि स्पाइसजेट के सहयोग से, जबलपुर को मुंबई और दिल्ली के लिए अतिरिक्त संपर्क प्राप्त होगा। यह न केवल जबलपुर के लोगों के लिए एक आसान और समय बचाने वाला यात्रा अनुभव होगा बल्कि व्यापार, वाणिज्य और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ाएगा। जबलपुर हवाई अड्डे को एक नया टर्मिनल भवन भी मिलने वाला है, जो 412 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह टर्मिनल भवन यात्रा और आर्थिक विकास को नई ऊर्जा देगा।”।