H

दिग्विजय सिंह बोले- जहां से पार्टी कहेगी वहां से चुनाव लड़ूंगा

By: Ramakant Shukla | Created At: 22 March 2024 06:40 AM

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए ताकि कांग्रेस चुनाव न लड़ पाए।

bannerAds Img

जहां से कहेंगे चुनाव लड़ने को तैयार

राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूछे सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी लिस्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का आदर्श कार्यकर्ता हूं। पार्टी देश में जहां से कहेंगी, वहां से चुनाव लड़ूंगा। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भय और लालच दोनों के मिश्रण के कारण भाजपा में जा रहे हैं।