H

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया संसदीय कार्यालय का उद्घाटन, इंडिया गठबंधन पर कसा तंज

By: TISHA GUPTA | Created At: 31 January 2024 07:17 AM

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का पहला लोकसभा चुनाव कार्यालय खुल गया है। पूर्व सीएम शिविराज सिंह चौहान ने विदिशा में फीता काटकर लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में पुराने जिला अस्पताल के सामने लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया है।

bannerAds Img

सामने वाली सेना का सेनापति ही गायब है: Shivraj Singh Chouhan

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा "संघर्ष का शंख बजा चुका है। युद्ध के नगाड़े बज रहे हैं। दोनों सेनाएं आमने-सामने हैं, लेकिन सामने वाली सेना का सेनापति ही गायब है। हम लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार हैं, लेकिन कोई सामने तो आए। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा लोग एक तो विकास और दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ चाहते हैं। हमें 30 जनवरी तक बीजेपी के संसदीय कार्यालय का उद्घाटन करना था, इसलिए मैं विदिशा में रुक गया।"

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा

पूर्व सीएम ने कहा कि इंडी गठनबंधन पूरी तरह से बिखरा हुआ है। यह पूरी तरह से बिना विचारों वाला बेमेल गठबंधन है। एक ही पेड़ पर पुजारी, सियार, सांप, बिल्ली और गिलहरी जैसे मौकापरस्त बैठे हुए हैं। इंडी गठनबंधन के हजार टुकड़े हो चुके हैं। कोई इधर गिर रहा है, तो कोई उधर गिर रहा है। बता दें विदिशा लोकसभा सीट बीजेपी की अजय सीट है। इस सीट पर साल 1991 से 2004 तक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांसद रहे। जबकि 2006 में रामपाल सिंह, 2009-2014 सुषमा स्वराज और वर्तमान में रमाकांत भार्गव यहां से सांसद हैं।

Read More: Indore में होगा दाल मिलों का एक्सपो, 2 फरवरी से होगा आयोजित