H

Parliament Budget Session: सर्वदलीय बैठक में उठा राहुल गांधी की यात्रा का मुद्दा, ED-CBI के दुरुपयोग का भी जिक्र

By: payal trivedi | Created At: 30 January 2024 08:12 AM


बजट सत्र से पहले आज संसद में सर्वदलीय बैठक हुई। इस सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और अन्य दलों के नेताओं ने शिरकत की।

bannerAds Img
New Delhi: बजट सत्र से पहले आज संसद में सर्वदलीय (Parliament Budget Session) बैठक हुई। इस सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और अन्य दलों के नेताओं ने शिरकत की। संसद के बजट सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक दिल्ली के संसद पुस्तकालय भवन में हुई। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने असम में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा पर हुए हिंसक हमले और राज्य सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का मुद्दा उठाया। प्रमोद तिवारी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने हेमंत सोरेन, लालू प्रसाद समेत विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग का भी जिक्र किया।

प्रल्हाद जोशी से मिले TMC नेता

बता दें कि बैठक से पहले टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और सुखेंदु शेखर ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।

31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले (Parliament Budget Session) बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 9 फरवरी को समाप्त होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी।