H

कलेक्टर भोपाल के आदेश के बाद भी देर रात तक हो रहे संचालित कैफे और रिसोर्ट

By: Richa Gupta | Created At: 06 February 2024 07:05 AM


भोपाल कलेक्टर के आदेश की रिसोर्ट और कैफे संचालक धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन को दे रहे है खुली चुनौती। कलेक्टर भोपाल के आदेश के बाद भी कैफे और रिसोर्ट देर रात तक संचालित हो रहे हैं।

bannerAds Img
भोपाल कलेक्टर के आदेश की रिसोर्ट और कैफे संचालक धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन को दे रहे है खुली चुनौती। कलेक्टर भोपाल के आदेश के बाद भी कैफे और रिसोर्ट देर रात तक संचालित हो रहे हैं। ब्लू लागून रिजॉर्ट में देर रात तक हो रहीं पार्टियां। पुलिस प्रशासन की नहीं है कोई नजर इन रिसोर्ट और कैफे पर। जहां एक तरफ कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रात 11:00 बजे बंद कराया जा रहा पूरा शहर तो वहीं दूसरी तरफ पब , रिसॉर्ट और कैफे हो रहे देर रात तक संचालित ।

युवाओं के बीच रिसोर्ट से निकलने के बाद विवाद

आए दिन रिसोर्ट में हो रहे हैं झगड़े और विवाद। हुक्का, शराब और नशीले पदार्थों का देर रात तक सेवन हो रहा है। आए दिन शराब के नशे में हो रहे युवाओं के बीच रिसोर्ट से निकलने के बाद विवाद। पुलिस क्यों नहीं कस रही देर रात तक संचालित होने वाले रिसोर्ट, पब और कैफे पर नकेल। किसकी परमिशन से देर रात तक संचालित हो रहे हुक्का लॉउज और रिसॉर्ट।