H

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का फिर गिरेगा 5 विकेट? बीजेपी के इस मंत्री ने किया बड़ा दावा

By: Sanjay Purohit | Created At: 01 April 2024 07:55 AM


मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को लगातार झटका लग रहा है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इसी बीच बीजेपी के एक मंत्री ने एक बड़ा दावा कर के सबको एक बार फिर चौंका दिया है। कांग्रेस का 5 विकेट फिर से गिर सकता है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है। कांग्रेस के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक के अलावा कई पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कमलनाथ के कई करीबी नेता भी बीजेपी की सदस्यता ले चुके हैं। इसी बीच मोहन यादव सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बड़ा दावा किया है। राजपूत अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

पांच विधायक संपर्क में

बैठक में गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के चार-पांच विधायक हमारे संपर्क में हैं और भाजपा में आना चाहते हैं। हमने उन्हें रोक रखा है और कहा है कि धीरे-धीरे आओ। इससे पहले कांग्रेस के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कमलेश शाह ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ली है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के अलावा कई पूर्व सांसद व पूर्व विधायक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।