H

AAP Star Campaigners: आम आदमी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, केजरीवाल और भगवंत मान समेत ये 40 नाम शामिल

By: payal trivedi | Created At: 04 May 2024 01:02 PM


आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए अपने स्टार कैंपेनर (प्रचारकों) की लिस्ट जारी कर दी है। जिनमें 40 पार्टी नेताओं के नाम हैं।

bannerAds Img
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए अपने स्टार कैंपेनर (प्रचारकों) की लिस्ट जारी कर दी है। जिनमें 40 पार्टी नेताओं के नाम हैं। प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम है। इनके बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी है। ये सभी स्टार प्रचारक दिल्ली के लिए हैं। बता दें कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव छठे चरण 25 मई को हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सात में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी की तीनों सीटों पर कांग्रेस लड़ रही है। दोनों पार्टियों ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है। banner