H

Holi 2024: कृति- पुलकित ने शादी के बाद मनाई पहली होली...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 25 March 2024 08:08 AM


बॉलीवुड सितारे रंगों में डूबे हैं और होली मना रहे हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, स्टार्स की होली पिक्स सामने आ रही हैं

bannerAds Img
होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। आज लोग अपने परिवारजनों के साथ मिलकर एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं, मिठाइयां खा रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं। भारत में इतने उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार विदेशों में भी खूब उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होली यानी रंगों का त्यौहार, जिसमें हम सभी एक-दूसरे को रंग-बिरंगे कलर लगाते हैं और साथ में घुजिया का आनंद लेते हैं। banner वहीं हमारी तरह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस त्यौहार को काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। बी-टाउन की गलियों में होली की रंगीनी छाई है। बॉलीवुड सितारे रंगों में डूबे हैं और होली मना रहे हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, स्टार्स की होली पिक्स सामने आ रही हैं। बालीवुड के कई सितारे शादी के बाद पहली होली मना रहे हैं। एक्ट्रेस कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की भी शादी के बाद ये पहली होली है। banner