MP NEWS: वीडी शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले - विधानसभा में अपनी हार को देख अब फर्जीवाड़ा पर उतर आई कांग्रेस
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 September 2023 01:36 PM
वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि, आगामी विधानसभा में अपनी हार को देख कांग्रेस अब फर्जीवाड़ा पर उतर आई है।

MP NEWS: एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, कांग्रेस के प्रति जनता में आक्रोश और भारतीय जनता पार्टी की "जन आशीर्वाद यात्रा" को मिल रहे अपार जन समर्थन को देखकर कांग्रेस और उनके नेता बौखला गए है, इसलिए लगातार झूठ बोल रहे हैं।
दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर वीडी शर्मा का प्रहार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, सर्वे के नाम पर दिग्विजय सिंह ने न्यूज चैनल की वीडियो क्लिप को एडिट करके फेक ट्वीट किया है, जिसका खंडन चैनल के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी नेता ने आगे कहा है कि, कांग्रेस के झूठ को उजागर करने और कड़ा जवाब देने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता सजग प्रहरी बनकर खड़े हैं।
कांग्रेस के खिलाफ "जनआक्रोश" चरम पर
एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहों से सांसद वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि, आगामी विधानसभा में अपनी हार को देख कांग्रेस अब फर्जीवाड़ा पर उतर आई है। लेकिन मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस के झूठ के जाल में नहीं फंसने वाली, कांग्रेस के खिलाफ "जनआक्रोश" चरम पर है। उन्होंने आगे अपने इस ट्वीट में लिखा कि, भाजपा ने मध्यप्रदेश को कई क्षेत्रों में नंबर- 1 बनाया है, लेकिन कांग्रेस अभी भी अपने बंटाधार युग से बाहर नहीं आ पाई है और अब फर्जीवाड़ा में नंबर- 1 बन चुकी है।