H

भोपाल के पास बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत, आधा शरीर खाया, इंसान पर हमले की पहली घटना

By: Sanjay Purohit | Created At: 16 May 2024 07:59 AM


राजधानी भोपाल के वन क्षेत्र में पहली बार बाघ के इंसान को मारकर खाने का मामला सामने आया है। घटना रायसेन जिले नीमखेड़ा की है। इससे आसपास के गांव में दहशत का माहौल है।

bannerAds Img
भोपाल वन क्षेत्र के औबेदुल्लागंज में चिकलोद सीमा पर बाघ के ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिसके बाद उनके आधे शरीर को खा गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इंसान पर हमला करने की बाघ की यह पहली घटना है। इस घटना के बाद से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार रायसेन वन परिक्षेत्र के तहत खरवई बीट के रंगपुरा केसरी के जंगल में नीमखेड़ा निवासी मनीराम जाटव जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। इसी दौरान उन पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद उनके नीचे के आधे शरीर को खा गया।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित क्षेत्र में दो बाघ का मूवमेंट है। गांव के लोगों को जंगल में ना जाने के लिए मुनादी कराई गई है। वन विभाग की तरफ से मृतक के परिवार को आठ लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है। वन विभाग जंगल में बाघ की सर्चिंग कर रहा है।