H

आप का 'जेल का जवाब वोट से' अभियान का अगला चरण 13 मई से

By: Richa Gupta | Created At: 09 May 2024 10:26 AM


लोकसभा चुनाव के सात चरण के मतदान में से तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। इसके बाद अब राजनीतिक पार्टियां अगले चरण के मतदान पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के सात चरण के मतदान में से तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। इसके बाद अब राजनीतिक पार्टियां अगले चरण के मतदान पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी 14 मई को चौथे चरण के मतदान के साथ 'जेल का जवाब वोट से' अभियान के अगले चरण की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत पार्टी दिल्ली की चार लोकसभा सीटों में महिला संवाद और ट्रेड टाउन हॉल समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगी । इस बारे में आप नेता गोपाल राय ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में पुष्टि की। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने इसे भाजपा का तानाशाह करार दिया है। गोपाल राय ने कहा कि ऐसा करने से आप के होसले और भी ज्यादा बुलंद हो गए है।

इनका यह पैंतरा काम नहीं कर पाया

गोपाल राय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, 'भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के जरिए उन्हें गिरफ्तारी करके पार्टी ने तानाशाह का सबूत दे दिया है। भाजपा की मंशा अरविंद केजीरवाल को गिरफ्तार करके आप का जड़ से मिटाना था। इन लोगों ने सोचा था कि ऐसा करके आप के विधायकों में दरार और सरकार को गिरा देंगे। जिससे पार्टी के टुकड़े हो जाएंगे। मगर, इनका यह पैंतरा काम नहीं कर पाया।'

घर-घर अभियान और संकल्प सभाएं कर चुकी

आप के चुनावी अभियान को लेकर गोपाल राय ने कहा, 'अब तक आम आदमी पार्टी घर-घर अभियान और संकल्प सभाएं कर चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल जी ने भी एक रोड शो किया था। इसके आप अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर 'जेल का जवाब वोट से' अभियान की शुरुआत की। जिसमें हम दिल्लीवासियों के घर तक गए है। इसके बाद अब अभियान के अगले चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस चरण को 13 मई से 23 मई तक चलाया जाएगा।'