H

कांग्रेस उम्मीदवारों की आ गई एक और लिस्ट, जानिए किसे कहां से दिया टिकट?

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 April 2024 06:08 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। सोमवार को पार्टी की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की 10वीं सूची में दो नाम हैं और इनमें एक महाराष्ट्र से है, जबकि दूसरा नाम तेलंगाना से हैं। इसमें अभय काशीनाथ पाटिल को महाराष्ट्र के अकोला लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कादियाम काव्या को तेलंगाना की वारंगल लोकसभा सीट से टिकट मिला है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। सोमवार को पार्टी की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की 10वीं सूची में दो नाम हैं और इनमें एक महाराष्ट्र से है, जबकि दूसरा नाम तेलंगाना से हैं। इसमें अभय काशीनाथ पाटिल को महाराष्ट्र के अकोला लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कादियाम काव्या को तेलंगाना की वारंगल लोकसभा सीट से टिकट मिला है। banner

कब होगा मतदान और आएंगे परिणाम?

देश में 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव 19 अप्रैल, 2024 से शुरू होंगे, जिसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा, जबकि मतगणना चार जून, 2024 को होगी।