H

होली के जश्न में डूबी काशी; घर से घाट तक बिखरे रंग, लोगों ने जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल

By: Sanjay Purohit | Created At: 25 March 2024 11:02 AM


उत्तर प्रदेश की काशी आज सुबह से ही होली के जश्न में डूबी हुई है। लोग मिलकर एक दूसरे को रंग लगा रहे है और होली की शुभकामनाएं दे रहे है।

bannerAds Img
उत्तर प्रदेश की काशी आज सुबह से ही होली के जश्न में डूबी हुई है। लोग मिलकर एक दूसरे को रंग लगा रहे है और होली की शुभकामनाएं दे रहे है। लोग नाचते, झूमते और गाते नजर आए। होली के दिन आज बाबा विश्वनाथ का खास गुलाल से श्रृंगार किया गया। यहां पर सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा रहा और भारी संख्या में लोगों ने बाबा के दर्शन किए। काशी में सुबह से होली उत्सव का उल्लास छाया है। काशी की गलियों में डीजे की धुनों पर लोग जमकर थिरक रहे हैं। मस्ती में डूबी काशी में लोगों ने घाटों से लेकर घरों तक खूब गुलाल और फूल उड़ाया।