लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, 10 सितंबर को फिर खाते में आएंगे इतने रूपए
By: Ramakant Shukla | Created At: 01 September 2023 10:03 AM
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। रक्षाबंधन पर 250 रुपए का उपहार मिलने के बाद अब 10 सितंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा चौथी किस्त के 1000 1000 रुपए बहनों के खाते में भेजे जाएंगे। वही इस बार 21 से 22 वर्ष की 4 लाख 77 हजार और ट्रेक्टर स्वामी परिवार की एक लाख 26 हजार पात्र महिलाओं को भी 1 हजार रूपये दिए जाएंगे। इसको लेकर राज्य की शिवराज सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।

सीएम बोले- 10 सितंबर को फिर खाते में डाले जाएंगे 1000-1000
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनों के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आगामी मासिक किस्त की राशि 10 सितम्बर को बहनों के खाते में डाली जाएगी। मैंने बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए और उनके घर-आंगन को खुशियों से भरने का संकल्प लिया है। प्रदेश में बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य हो रहा है। महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। किसी बहन की आंख में आँसू नहीं रहने दूंगा।
अक्टूबर से खाते में आएंगे 1250 रुपए
10 सितंबर को लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त भेजने के बाद राज्य की शिवराज सरकार द्वारा अक्टूबर से बहनों के खाते में 1000 की जगह 1250 रुपए भेजे जाएंगे। चूंकि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर के 250 रुपए राखी पर्व से पहले ही प्रत्येक बहन को उपहार के रूप में दे दिए है, अब 10 सितंबर को योजना के 1000 रुपए डाले जाएंगे। इसमें नई 6 लाख से ज्यादा पात्र बहनें भी शामिल होंगे, जिन्हें लाभ मिलेगा।