H

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले - 1 साल से राहुल गांधी ने नहीं दिया मिलने का समय, पीएम मोदी ने 4 दिन में ही बुलाया

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 06 February 2024 11:21 AM


आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, बड़े नेता को अपनी मर्यादा और भाषा का ध्यान रखना चाहिए। कार्यकर्ताओं से पार्टी बनती है। कार्यकर्ता कर्मठ और कर्मवीर होता है।

bannerAds Img
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद कृष्णम पार्टी से अलग होते दिख रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, बड़े नेता को अपनी मर्यादा और भाषा का ध्यान रखना चाहिए। कार्यकर्ताओं से पार्टी बनती है। कार्यकर्ता कर्मठ और कर्मवीर होता है। सवाल किसी एक पार्टी का नहीं, सभी पार्टियां कार्यकर्ताओं के खून पसीने की बुनियाद पर खड़ी हैं।

कांग्रेस भी कार्यकर्ताओं की बुनियाद पर खड़ी है

कांग्रेस के सीनियर नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस हाईकमान पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस भी कार्यकर्ताओं की बुनियाद पर खड़ी है। इन्हें लेकर जिस तरह की भाषा का प्रयोग हुआ, उससे न सिर्फ मुझे बल्कि तमाम कार्यकर्ताओं के मन को ठेस पहुंची है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि, इसके लिए उन्हें क्षमा मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी तक नहीं पहुंचाया जा रहा मैसेज

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वह राहुल गांधी से एक साल से मिलना चाहते हैं, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि, इसके पीछे की एक वजह ये भी हो सकती है कि, मेरा संदेश शायद उन तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, वहीं पीएम कार्यालय को फोन करने के बाद 4 दिन बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी ने मिलने का समय दे दिया।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की पीएम के भाषण की तारीफ

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, पीएम मोदी को दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त है। वहीं पीएम के बाद 4 फरवरी को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी। वहीं कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी का लोकसभा में दिए गए भाषण की भी जमकर तारीफ की है।