H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

पीएम मोदी की सत्ता से विदाई पक्की - लालू प्रसाद यादव

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 12 September 2023 12:48 PM


लालू प्रसाद यादव ने सवाल उठाया कि, भारत के आम लोगों को G-20 सम्मेलन से क्या लाभ मिलेगा।

banner
RJD के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, एक बार फिर उन्होंने चुनाव से पहले लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। लालू ने आगे कहा कि, अब सत्ता से मोदी की विदाई पक्की है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि, भारत के आम लोगों को G-20 सम्मेलन से क्या लाभ मिलेगा।

इस बार सत्ता से उनकी विदाई पक्की है

RJD चीफ ने आगे कहा कि, देश में स्थिति अच्छी नहीं है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर हैं। लोग भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, नरेन्द्र मोदी ने चुनाव करीब आते देख फिर लोगों को ठगना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार सत्ता से उनकी विदाई पक्की है। उन्होंने कहा कि, रसोई गैस के दामों में कटौती का मकसद चुनाव से पहले लोगों के साथ छल करना है।

बीजेपी आंबेडकर का नाम मिटाना चाहती है

बिहार के पूर्व सीएम लालू ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, यह आपके (प्रधानमंत्री के) घर का मामला नहीं है कि, आपने उसे (रसोई गैस का दाम) घटा दिया। यह लोगों का पैसा है। राशन या केरोसिन के लिए धनराशि नागरिकों के पैसे से आती है। क्या वह पैसा आपने कमाया है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम संविधान, गरीबों, बेरोजगारों या बाबासाहब भीमराव आंबेडकर को किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे। बीजेपी आंबेडकर का नाम मिटाना चाहती है।