H

केंद्र की भाजपा की सरकार निचले स्तर पर उतर आई - कमलनाथ

By: Richa Gupta | Created At: 21 March 2024 09:55 AM


कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली में गुरुवार को प्रेसवार्ता की।

bannerAds Img
कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली में गुरुवार को प्रेसवार्ता की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने लिखा- यह दिन पर दिन स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत निचले स्तर पर उतर आई है। आज हमारी नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने मीडिया के सामने यह बताया कि किस तरह 30 साल पुराने मामले तक के इनकम टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं। पार्टी के बैंक खातों को जब्त कर दिया गया है।

नेताओं की खरीद फरोख्त की गई

लोकतंत्र की हत्या करने के लिए पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिराई गई, उसके बाद नेताओं की खरीद फरोख्त की गई, जो नेता नहीं झुके उनके ऊपर जांच एजेंसियों का अंकुश लगाया गया और अब ठीक चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से पूरी तरह चौपट करने के लिए आयकर विभाग का उपयोग किया जा रहा है।

देश की जनता के लिए परीक्षा की घड़ी

यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की जनता के लिए परीक्षा की घड़ी है। हम सबको मिलकर इस तानाशाही सरकार का न सिर्फ मुकाबला करना है बल्कि लोकसभा चुनाव में इसे पराजित कर देश में लोकतंत्र की स्थापना करनी है। निश्चित तौर पर हम इस परीक्षा में न सिर्फ सफल होंगे, बल्कि देश के हालात को बदलने में कामयाब होंगे।