H

सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर उमा भारती का वार, बोलीं - Sam Pitroda ने कांग्रेस को भी एक छोटे टुकड़े में बदल दिया है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 May 2024 10:15 AM


कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं।

bannerAds Img
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर देश के साथ मध्य प्रदेश में भी सियासत गरमा गई है। बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने सैम पर जमकर निशाना साधा हैं। उमा भारती ने कहा कि, सैम पित्रोदा ( Sam Pitroda) ने कांग्रेस को भी एक छोटे टुकड़े में बदल दिया है। अब वह टुकड़ा भी इस लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की आंधी में उड़ जाएगा।

सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर उमा भारती का वार

पूर्व सीएम उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा कि, राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा जो भारत को कई टुकड़ों का ग्रुप बता रहे हैं क्योंकि उनके दिमाग कई टुकड़ों में बटे हुए हैं तथा उन्होंने कांग्रेस को भी एक छोटे टुकड़े में बदल दिया है और अब वह टुकड़ा भी इस चुनाव में मोदी जी की आंधी में उड़ जाएगा।

पित्रोदा ने कही ये बात

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं। वहीं पित्रोदा के इस बयान भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर हैं।